अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की बड़ी कार्यवाही ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

आरोपी का नाम – द्रोण खटुआ उर्फ सन्नी पिता घनश्याम खटुआ उम्र 32 वर्ष साकिन रूण्डिमहुल थाना कण्टामाल जिला बौध ओडिसा

250 किलोग्राम गांजा के तस्करी में पूर्व में दर्ज अपराध में शामिल गांजा सप्लायर को ओडिसा से किया गिरफ्तार ।

सारंगढ़ बिलाईगढ़


  सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरिया द्वारा दिनांक 27.06.2024 को मुखबीर की सुचना पर घटनास्थल सरिया भठली चौक के पास एक सफेद रंग का एसएमएल माजदा वाहन कमांक सी०जी०-07 बी०आर० 9667 में आरोपी उदय नारायण कछवाहा पिता राकेश कछवाहा उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड न० 2 खैया मोहल्ला हिन्दोरिया थाना दमोह, जिला दमोह म०प्र० के कब्जा से वाहन के पीछे डाला में खाली कैरेट, व पत्ता गोभी के निधे छुपा कर रखा हुआ 250 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला था मौके पर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के विधिवत् कार्यवाही कर मामले में अब तक 04 आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाकर चालानी कार्यवाही किया गया है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयों के कथन के आधार पर प्रकरण में संलिप्त उनके अन्य साथियों एवं गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों की जानकारी एकत्र कर 01 आरोपी गांजा सप्लायर द्रोण खटुआ उर्फ सन्नी पिता घनश्याम खटुआ उम्र 32 वर्ष साकिन रूण्डिमहुल थाना कण्टामाल जिला बौध (ओडिसा) को ओडिसा राज्य से पकड़ा गया है। प्रकरण में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सबुत पाये जाने से उसे कल दिनांक 03.03.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपियों से अब तक प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में इंड टू इंड विवेचना करते हुए संलिप्त अन्य आरोपियों एवं गांजा खरीदी बिक्री संबंधी लेनदेन की फाइनेंसियल इन्वेस्टीगेशन भी की जा रही है l

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...