कटेली के केजरी राइस मिल में भीषण आग, लाखों का धान जलकर खाक – दमकल की कमी से बुझाने में भारी मशक्कत..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम कटेली स्थित केजरी राइस मिल में शुक्रवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि मिल परिसर में डंप किया गया लाखों रुपये का धान देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन आग पर काबू पाना देर तक चुनौती बना रहा।

जानकारी के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद नगरपालिका की दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया। हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय दमकल का पानी आग बुझाने के लिए नाकाफी साबित हुआ। पानी की कमी के कारण शुरुआती प्रयास असफल रहे, जिससे मिल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग की भयावहता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल पड़ोसी जिलों से दमकल की गाड़ियां मंगवाईं। लगभग चार दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण काफी देर तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी।

इस आगजनी में राइस मिल में रखा लाखों रुपये का धान आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गया। फिलहाल नुकसान का सही आंकड़ा सामने नहीं आ सका है।

घटना स्थल पर राइस मिल के संचालक, पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं तथा राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...