आप तक छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में छोटे भाई ने बड़े भाई और भतीजे पर लकड़ी काटने के मशीन से वार कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सरवानी में रहने वाला चुम्मनलाल उरांव (50) गांव में खेती मजदूरी का काम करता है। चुम्मनलाल और उसके छोटे भाई असीद लाल के बीच नहीं बनती है।
रविवार को चुम्मनलाल बेटे प्रेमशंकर उरांव के साथ घर के बाहर सरकारी बोर से पानी लेने के लिए निकला। बोर में पाइप लगा रहा था।
इसी दौरान असीद लाल वहां पहुंच गया और बोर से पानी लेने नहीं दूंगा कहकर बड़े भाई से गाली-गलौज करने लगा।
समझाने पर भड़क गया
तब चुम्मनलाल ने उसे समझाने की कोशिश की, तो वह भड़क गया और तुम लोग बहस करते हो, कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर से लकड़ी काटने वाला मशीन लाया। उससे चुम्मनलाल पर वह वार कर दिया। चुम्मन ने बचाव किया, तो उसके पेट और अंगूठे पर मशीन का धारदार हिस्सा लगा और खून निकलने लगा।
भतीजे पर भी किया हमला
चुम्मनलाल के बेटे प्रेम शंकर ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो उस पर भी उसने हमला कर दिया। इससे उसके पेट के नीचे चोट पहुंची। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए और बीच-बचाव करते हुए डायल 112 को सूचना दी। जहां तत्काल डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद भारद्वाज जी
क्षेत्र क्रमांक 07
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
इलाज के बाद सोमवार को चुम्मनलाल खरसिया थाना पहुंचा और अपने छोटे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-बीएनएस, 296-बीएनएस, 351(2)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

