मंडी कर्मियों ने 126 क्विंटल अवैध धान किया जब्त..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 25 नवंबर 2025।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नोजे के निर्देश पर सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। मंडी विभाग की टीम ने ग्राम रेडा एवं दानसरा में दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 126.80 क्विंटल अवैध धान जब्त किया।

ग्राम रेडा में दीपक ट्रेडर्स के दुकान परिसर से 153 बोरी (61.20 क्विंटल) तथा ग्राम दानसरा में गर्ग ट्रेडर्स के परिसर से 164 बोरी (65.60 क्विंटल) धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। दोनों मामलों में जप्ती प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

कार्रवाई में शामिल जांच दल में
मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव,
प्रीति तिर्की,
अंजू दिनकर (उपनिरीक्षक),
धवेंद्र कुमार साहू,
जगदीश बरेठ,
अर्जुन ठाकुर शामिल रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू और पारदर्शी रखने के लिए अवैध भंडारण व अनियमितताओं पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...