मर्डर का लाइव वीडियो , युवक पर चाकू से लगातार 25 वार , धमतरी में खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में स्टोरी डाली; लिखा-जेल में मेरा राज।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। मर्डर का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी युवक चाकू से लगातार एक युवक पर 25 से 30 बार वार करते दिखा है।

आरोपी ने वारदात के बाद खून से सने चाकू की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। साथ ही धमकी भरा संदेश भी लिखा कि सबको मारूंगा, जेल में मेरा राज है।

युवक पर चाकू से 25-30 वार किए गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला?



वारदात धमतरी शहर के गोकुलपुर वार्ड के भटगांव चौक की है। वीडियो में पहले आरोपी इंद्रजीत साहू (19 साल) चौक के पास आते हुए दिखता है। वह कुछ और युवकों से बात भी करता है। इसी बीच टिकेश्वर साहू (22 साल) भी वहां पहुंचता है। कुछ ही सेकेंड में अचानक इंद्रजीत टिकेश्वर पर हमला कर देता है



इंद्रजीत चाकू से करीब 25-30 बार वार करता है, इस बीच कुछ युवक भागते दिखे, एक युवक ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन इंद्रजीत के गुस्से को देखकर वह भी खुद को बचाते हुए दूर चले जाता है। खून से लथपथ टिकेश्वर जब सड़क पर ढेर हो जाता है तब इंद्रजीत मौके से फरार हो जाता है।

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

आरोपी इंद्रजीत के वहाँ से निकलने के बाद वार्डवासी और आसपास के लोग टिकेश्वर साहू को खून से लथपथ हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल के पास बैरिकेडिंग की और जांच में जुटी। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि घटना के बाद वार्ड में तनाव की स्थित न बने।

आरोपी ने चाकू के साथ इस तरह की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की।

आरोपी ने इंस्टाग्राम में स्टोरी भी डाली

आरोपी इंद्रजीत साहू ने मृतक टिकेश्वर साहू को चाकू मारने के बाद उसी चाकू को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड किया। इसमें कुछ इमोजी लगाते हुए लिखा कि, सबको मारूंगा। उसने चाकू और खून से लथपथ हाथ पैर भी दिखाए। इसमें दिन-समय सब लिखा था। साथ ही एक स्टोरी में लिखा कि जिला जेल में राज है।

होली के दौरान हुआ था विवाद

थाना सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि, आरोपी इंद्रजीत साहू (19 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है। होली पर्व के दौरान दोनों में बीच वाद विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर रविवार की शाम फिर से बहस हुई और बहस चाकूबाजी में बदल गई।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...