रायगढ़ में क्रेटा कार में गांजा की तस्करीः ओडिशा से लाया 60 किलो गांजा, मकान में छिपाकर रखा, 2 आरोपी गिरफ्तार ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ओडिशा से गांजा लाकर खपाने वाले 2 तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें कटखरा बैस्कीमुड़ा निवासी केशव यादव (29) और चिटकानारा निवासी नत्थु उर्फ लुंदरोराम यादव (35) शामिल है। उनके पास से 22 किलो गांजा भी जब्त किया गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों 1 मार्च को ओडिशा के रेडाखोल बौध क्षेत्र से 60 किलो गांजाखरीदकर लाए हैं। अपनी क्रेटा कार से गांजा लाकर इसकी बिक्री कर रहे हैं। अब तक करीब 38 किलो गांजा को उन्होंने बेच दिया है। बाकी 22 किलो गांजा को ग्राम सोनाजोरी स्थित नवनिर्मित मकान में छिपाकर रखा है।

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा

जिसके बाद साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देते हुए घेराबंदी कर केशव औरउसके साथी नत्थू को धरदबोचा। उनसे पूछताछ और जांच में पुलिस को मकान में छिपाकर रखे 22 किलो गांजा मिला। पुलिस ने गांजा, क्रेटा कार, एक बाइक और दो मोबाइल जब्त कर लिया है।

कुल 21 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने बताया कि, गांजा समेत 21.50 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। केशव से पूछताछ करने पर पता चला कि, गांजा बिक्री के मुनाफे से क्रेटा कार और सोनाजोरी और रूडेकेला में करीब 51 लाख की जमीन खरीदी है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...