उपमुख्यमंत्री साव पहुंचे केड़ार पूर्व सरकार को बताया झूठा ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़े नेताओं की भी सभा हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव भी केड़ार पहुंचे। उन्होंने वहां सभा ली और राज्य की पूर्व सरकार को झूठा कहा।

सारंगढ़ बिलाईगढ़



उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, धान खरीदी, पूर्व की बोनस राशि के साथ ही साथ 31 सौ में भाजपा सरकार ने किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा है।

भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को महतारी वंदन योजना में मुख्यमंत्री साय ने हस्ताक्षर किए। वही 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपेई के जन्मोत्सव पर किसानों को 3100 धान खरीदने और पूर्व के बोनस को देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा विकास का कार्य पैसे से होता है और पैसे के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बैठी हुई है और वहीं केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार बैठी हुई है। वहां से ही राशि आएगी उन राशियों से ही विकास कार्य संभव है।

सभा में पर्वविधायक जवाहर नायक, केराबाई मनहर, शिव कुमारी सारधन चौहान, सुभाष जालान, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल आदि उपस्थित रहे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...