सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे का भव्य सम्मान, पुष्पवाटिका विकास के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा…!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़:- नगर पालिका परिषद सारंगढ़ की अध्यक्ष के रूप में पुनः पदभार ग्रहण करने पर अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे का सतनामी विकास परिषद द्वारा गुरु घासीदास पुष्पवाटिका, सारंगढ़ में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आतिशबाजी, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण के साथ उनका स्वागत किया गया।

समारोह की शुरुआत संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के जैतखाम पर पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद परिषद पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे को शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं गुरु घासीदास जी के तैलचित्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे ने परिषद की मांग पर गुरु घासीदास पुष्पवाटिका के मरम्मत एवं विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उनकी घोषणा पर परिषद पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिले के प्रथम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ. एफ.आर. निराला को भी उनकी उत्कृष्ट शासकीय एवं सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं महापुरुषों के तैलचित्र भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

 उनके किए गए कार्यों की सराहना की गई मंच का सफल संचालन लैलून कुमार भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने किया। कार्यक्रम का समापन व आभार व्यक्त परिषद के उपाध्यक्ष अधिवक्ता श्री रमेश अनंत ने किया कार्यक्रम में सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष श्री बी डी भारद्वाज उपाध्यक्ष रमेश अनंत , कोषाध्यक्ष कृष्णा अज्जगले सह सचिव रोहित अजगल्ले एवं नगर के प्रतिष्ठित पत्रकार मीडिया से श्री किशोर कुमार मल्होत्रा रमेश खूंटे , राहुल , विमल अजगल्ले, जिला अध्यक्ष उमाशंकर कुर्रे  भूपेंद्र मनहर उमाशंकर अनंत ,नंद कुमार बंजारे सोमप्रभा अनंत,  उषा बंजारे काजल बंजारे उषा बर्मन सकून महिलाने ,महंगू दास भारद्वाज भुवनेश्वर जाटवर भुवनेश्वर बेरकर भीम राव महिलाने कलाराम जोल्हे, योगेश कुर्रे ,मुकेश  गुलशन जोल्हे, टार्जन महेश , हरेकृष्ण बंजारे , एम आर कठोतिया , बाबू लाल जांगडे , राजकुमार जांगडे , लकी सोनी , अमृत जांगड़े , रामशरण भारद्वाज ,अरुण लक्ष्मे , जितेंद्र पूराइन , रामकुमार कोसले , मोहन जांगडे , राजेन्द्र बंजारे, व्यारे लाल नेवारे, भूपेंद्र जांगड़े सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...