महानदी के किनारे पहले की होली की पार्टी, फिर दोस्त के सीने में घोंप दिया चाकू ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश की वजह से दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. हत्या से पहले पार्टी की, फिर इस खौफनाक वारदात को आरोपी ने अंजाम दे दिया. ये मामला धमतरी जिले का है.

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दोस्ती को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है.  कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी करेली बड़ी में चाकूबाजी कर एक दोस्त के द्वारा दूसरे दोस्त को मौत के घाट उतारने दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, होली के दिन पार्टी मनाने के लिए नवागांव महानदी किनारे गए. दोस्त ने दोस्त को चाकू मार कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है.



आरोपी को गिरफ्तार किया गया
मृतक लोचन निषाद, (19) अपने अन्य साथियों के साथ पार्टी मनाने के लिए नवागांव के महानदी किनारे  गया हुआ था. वह आकर खाना बनाकर, खा रहा था. उसी समय आरोपी ओमप्रकाश ध्रुव, (39) आया. अपने पास रखें धारदार हथियार लेकर मृतक लोचन निषाद के ऊपर सीने पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे लोचन निषाद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची. आरोपी को गिरफ्तार किया गया,

आरोपी ओमप्रकाश ध्रुव से कड़ाई से पूछताछ की गई
गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश ध्रुव से कड़ाई से पूछताछ की गई. पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. वहीं, आरोपी के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी में हत्या की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है. पकड़े गए आरोपी का नाम ओमप्रकाश ध्रुव उम्र 39 वर्ष बताया जा रहा है, जो नयापारा गरियाबंद निवासी बताया जा रहा ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...