दो सुत्रीय मांगों को लेकर धरना पर बैठे नवयुक्त कर्मचारी/कर्मचारी कल्याण संघ

खबर को शेयर करे।।।।


सारंगढ़-बिलाईगढ़:- दिनांक 29 जुलाई 2024 : अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना पर बैठे नवयुक्त कर्मचारी एवं कर्मचारी कल्याण संघ, उनकी दो सुत्रीय मांग जो कि नगरीय निकायों में प्रतिमाह वेतन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने एवं पुराना पेंशन लागू किये जाने के संबंध में है।
कर्मचारी संघ के द्वारा पत्रकारों से चर्चा परिचर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि नगरीय निकायों में वेतन संबंधी समस्या हमेशा ही बना रहता है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर के आदेशानुसार नगरीय निकायों में कार्यरत नियमित/प्लेसमेंट कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन भुगतान अनिवार्य रूप से किये जाने के निर्देश है, किन्तु वर्तमान स्थिति में नगरीय निकायों में 01 से 02 माह का वेतन भुगतान लंबित है जिसके कारण निकाय के अधिकारी / कर्मचारी आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान है, बच्चों के स्कूल का फीस भी जमा नहीं किया जा सका है, भूखे मरने की स्थिति निर्मित हो रही है।

धरने पे बैठे कर्मचारी संघ


कर्मचारी संघ द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्तमान शासन द्वारा विधानसभा-2023 घोषणा पत्र में शासकीय कर्मचारियों को प्रत्येक माह का वेतन भुगतान किये जाने का उल्लेख उक्त घोषणा पत्र में शामिल था जिसके अनुरूप संघ की ओर से मांग कि जाती है:-

  1. नगरीय निकायों में प्रत्येक माह की 01 तारिख को वेतन भुगतान कि व्यवस्था सुनिश्चित किये जावें ।
  2. नगरीय निकायों में अन्य विभाग की भांति शीघ्र ही पुरानी पेंशन योजना लागू किया जावे।
Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...