इंडिया आर के किड्स टैलेंट रनवे 2024” का भव्य आयोजन, सारंगढ़ की बेटी निष्का अनंत ने बढ़ाया जिला का मान

खबर को शेयर करे।।।।
प्रतिभा दिखाती निश्का अनंत


“इंडिया आर के किड्स टैलेंट रनवे 2024” का भव्य आयोजन, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया अद्भुत प्रदर्शन

रायपुर/सारंगढ़ 11 अगस्त 2024 को रायपुर में “आर के किड्स टैलेंट रनवे 2024” का आयोजन किया गया, जिसमें 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता सामाजिक सेविका कविता सोनी और राकेश सोनी द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें उड़ीसा, महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़ के बच्चों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परिधानों में वॉक और भारतीय धर्म एवं संस्कृति से जुड़ी नृत्य प्रतियोगिताएं रहीं। बच्चों ने हारमोनियम और कैसियो जैसे वाद्य यंत्रों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन योगेश अग्रवाल, दर्शन सिंह, वनिता स्वर्णकार, अंशुमन जी, राकेश सोनी और कविता सोनी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के पहले भाग में योगेश अग्रवाल जी की उपस्थिति रही, जबकि दूसरे भाग में छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री टंक राम वर्मा , श्रीमती किरण सिंह , अशोक चंद्रवासिनी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।

सारंगढ़ की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान

इस प्रतियोगिता में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की बेटी निस्का अनंत ने भी बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सारंगढ़ के साथ माता पिता का मान बढ़ाया वही नन्ही बेटी की बात करे तो उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी है और साथ ही वीर होम प्रोडक्शन को भी संचालित करते है उनकी बेटी बहुत ही कम उम्र में जी डांस और कला में रुचि रखती है जो लगातार काफी दिनों से संघर्ष कर रही थी और उसके छोटे ही उम्र में रायपुर में हुए प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया वही बेटी ने अपनी मेहनत का श्रेय अपने माता पिता के साथ तमाम फैंस को दिया है जिन्होंने उन्हें अमूल्य स्नेह और प्रेम दिया

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...