पंचायत चुनाव के नाम निर्देशन की तैयारी हेतु एसडीएम ने बरमकेला में ली बैठक ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

24 जनवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में एसडीएम प्रखर चंद्राकर द्वारा जनपद पंचायत बरमकेला के अंतर्गत नाम निर्देशन की प्रक्रिया 27 जनवरी से प्रारंभ होगी।

इसी के तहत गुरुवार को जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में 4 बजे क्लस्टर प्रभारी ,सहायक रिटर्निग ऑफिसर, पटवारी, सचिव एवं व्याख्याता के साथ प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन लोधिया, कटंगपाली अ , सुखापाली, लुकापारा, देवगांव, खोरीगांव, हट्टापाली, लेन्धरा, तौंसीर, सामुदायिक भवन डोंगरीपाली को 10 क्लस्टर बनाए गए हैं। इनमें पंच एवं सरपंच का नाम निर्देशन की प्रक्रिया के लिए क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इस प्रशिक्षण अवसर पर शनिराम पैंकरा तहसीलदार बरमकेला, मोहनलाल साहू नायब तहसीलदार बरमकेला, अजय पटेल सीईओ, राजकुमार पटेल प्राचार्य, पवन नायक सहित पटवारी, पंचायत सचिव और व्याख्याता उपस्थित थे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...