महिला संरक्षण अधिकारी के संविदा भर्ती में महिला अभ्यर्थियों से 7 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 का क्रियान्वयन के लिए संचालित नवा बिहान योजना अंतर्गत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में महिला संरक्षण अधिकारी के एक संविदा पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

सारंगढ़ बिलाईगढ़

इस भर्ती के लिए कौशल परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी को अपने आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम 07 अप्रैल 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (पटेल विला, आईसीआईसीआई बैंक के सामने रायगढ़ रोड सारंगढ़ के पते पर भेजना होगा। जिले की वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

योग्यता, कौशल और अनुभव की पात्रता

महिला संरक्षण अधिकारी पद के लिए अनिवार्य न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विधि स्नातक या एमएसडब्ल्यू है, वहीं अनिवार्य कौशल योग्यता में कम्प्यूटर पर एमएस ऑफिस और वेब आधारित अन्य सॉफ्टवेयर में कार्य करने में सक्षम होना चाहिए।

इसी प्रकार अनिवार्य न्यूनतम अनुभव में अभ्यर्थी को विधि स्नातक को न्यूनतम 05 वर्ष तक बार में पंजीकृत होकर नियमित प्रेक्टिस का अनुभव होना चाहिए। एमएसडब्ल्यू को शासकीय या अर्द्ध शासकीय अथवा शासन द्वारा अनुदान प्राप्त संस्थान में महिला कल्याण, देखरेख एवं संरक्षण के क्षेत्र में कम से कम 05 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वांछनीय योग्यता में अंग्रेजी एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...