तीन दिवसीय संत शिरोमणि गुरु घासीदास सत्संग समारोह आज सेभव्य शोभायात्रा, सतनाम भजन, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा पूरा क्षेत्र

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम पंचायत हिर्री में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के 47वें वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय सत्संग समारोह एवं मेला आयोजन 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक भव्य रूप से किया जा रहा है। ग्राम पंचायत हिर्री में आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन में पूजा-वंदना, चौका आरती, झंडा चढ़ाना, सतनाम भजन, एवं संतों द्वारा प्रवचन जैसे विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

समारोह के दौरान प्रतिदिन शाम 6 बजे से विशेष संतों द्वारा सतनाम भजन एवं प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं 16 अप्रैल 2026 को भव्य ड्रांस पार्टी एवं कलाकार मनोहर जोल्हे, धोबनीपाली द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े भी शामिल होंगे । कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। तीन दिवसीय इस सत्संग एवं मेला आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण निर्मित हो गया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष उमाशंकर जोल्हे ने बताया कि यह आयोजन समाज में सत्य, समानता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने सभी समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...