नई बाइक पर थूका तो पड़ोसी को हंसिए से काट-डाला, रायपुर में आरोपी बोला- मेरी ज्यादा सैलरी से चिढ़ता था, JCB ड्राइवर थे दोनों ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के रायपुर में नई बाइक पर थूका, तो युवक ने पड़ोसी का हंसिए से गला काट दिया। आरोपी का कहना है कि, मेरी ज्यादा तनख्वाह से वो चिढ़ता था। जब उसने नई बाइक खरीदी तो वह उस पर थूक रहा था। इसलिए गुस्से में उसने मर्डर कर दिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि, मुरा गांव निवासी आरोपी मनोज साहू (20) और रंजीत साहू (48) दोनों पड़ोसी थे। दोनों JCB ड्राइवर हैं। दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। दोनों घर के सामने लड़ने लगे। मनोज ने गाली-गलौज करते हुए अपने घर से हंसिया लाकर उस पर हमला कर दिया।

गले में पड़ा हंसिया, मौके पर मौत

आरोपी ने हंसिए से रंजीत के गले पर हमला किया। जिससे उसका गला कट गया। कंधे के पास भी हंसिए से वार किया। हमले के बाद वो बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके शरीर से तेजी से खून बहने लगा। इस दौरान आरोपी घबरा कर घर के अंदर घुस गया। आसपास के लोगों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी युवक ने रंजीत साहू की गला काटकर हत्या कर दी।

आरोपी बोला- मेरी ज्यादा सैलरी से जलता था

पुलिस ने जब आरोपी मनोज से पूछताछ की, तो उसने बताया कि, उसकी 17 हजार रुपए तनख्वाह है। इस बात से रंजीत चिढ़ता था कि उसे कम पेमेंट मिलता है। वह अक्सर मनोज को गुस्से-गुस्से में यह बात बोलते रहता था। इसके अलावा होली में मनोज ने नई बाइक खरीदी थी। रंजीत ने चिढ़कर अचानक उसके सामने थूक दिया। यह बात मनोज को बुरी लग गई थी।

चार बच्चों का पिता था रंजीत

पुलिस के मुताबिक, रंजीत के चार बच्चे हैं। उस पर अपने घर की पूरी जिम्मेदारी थी। घर का भरण-पोषण कर रहा था। इसके अलावा आरोपी मनोज साहू भी खरोरा के वार्ड क्रमांक-6 में अपने माता-पिता के साथ रहता है। आरोपी अविवाहित है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...