छत्तीसगढ़ पुलिस ने 15 करोड़ रुपये की ठगी का किया खुलासा, क्रिप्टोकरेंसी में होता था लेन-देन, ऐसे खुला राज ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक को पार्ट-टाइम ऑनलाइन जॉब का लालच देकर उससे 48.91 लाख रुपये की ठगी की थी ।

बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक को पार्ट-टाइम ऑनलाइन जॉब का लालच देकर 48.91 लाख रुपये की ठगी की थी. आरोपियों ने व्हाट्सएप पर शिक्षक सौरभ साहू से संपर्क किया और “हेल्सबर्ग” नामक वेबसाइट में निवेश करने का झांसा दिया. अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे अलग-अलग किश्तों में लगभग 49 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए.

गिरफ्तार आरोपी शाकिब अंसारी (27 वर्ष), अंसारी मेराज मोहम्मद अकरम (20 वर्ष), अंसारी फुजैल अहमद (21 वर्ष)  महाराष्ट्र के भिवंडी का रहने वाला है. बिलासपुर साइबर पुलिस ने 11 मोबाइल, 12 सिम कार्ड, जमीन खरीद के दस्तावेज, सोने-चांदी के बिल, पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए.



कैसे पकड़े गए आरोपी?
शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की. आरोपियों का लोकेशन महाराष्ट्र के भिवंडी में मिलने पर विशेष टीम को भेजा गया, जहां तीन दिनों की खोजबीन के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.

क्रिप्टोकरेंसी में ट्रांसफर किए 15 करोड़ रुपये
आरोपी फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे. ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग, वर्क-फ्रॉम-होम, बीमा पॉलिसी और डिजिटल अरेस्ट जैसे फर्जी स्कीम के जरिए लोगों को ठगते थे. 99 दिनों में 15 करोड़ रुपये क्रिप्टोकरेंसी में ट्रांसफर किए.
एक साल में 100 से अधिक फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड खरीदे.

पुलिस ने जब्त किए 1 मोबाइल और 12 सिम कार्ड
पुलिस ने 11 मोबाइल, 12 सिम कार्ड, जमीन खरीद के दस्तावेज, सोने-चांदी के बिल, पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य ठगी के मामलों और नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी निकाल रही है.

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...