3-4 माह से रुकी पेंशन जल्द मिलेगी, समाज कल्याण विभाग ने दी जानकारी

खबर को शेयर करे।।।।

सुशासन तिहार में आवेदन देने वाले हितग्राहियों को राहत ,लंबित राशि एरियर्स सहित होगी जारी ..!

सारंगढ़ -बिलाईगढ़ :-जिले में विधवा, वृद्धजनों और निःशक्तजनों को लंबे समय से लंबित पेंशन राशि जल्द मिलने वाली है। समाज कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन तिहार के दौरान 3 से 4 माह से पेंशन नहीं मिलने संबंधी आवेदन प्रस्तुत करने वाले हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

उप संचालक समाज कल्याण विभाग विनय तिवारी ने बताया कि सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत राज्य की विभिन्न पेंशन योजनाओं का नियमित भुगतान किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत फरवरी 2026 तक की राशि का भुगतान हो चुका है, जबकि मार्च और अप्रैल माह की पेंशन भुगतान प्रक्रिया में है। इसी प्रकार सुखद सहारा योजना और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत मार्च 2026 तक भुगतान कर दिया गया है तथा अप्रैल माह की राशि जल्द जारी होगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा डिजिटलीकरण एवं नई एसएनए स्पर्श प्रक्रिया लागू किए जाने के कारण केंद्रीय पेंशन योजनाओं में पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान भुगतान में विलंब हुआ था। अब केंद्रांश प्राप्त हो चुका है और सभी लंबित पेंशन राशि एरियर्स सहित जारी की जा रही है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था एवं निःशक्तजन पेंशन योजना के हितग्राहियों को जनवरी 2026 तक भुगतान किया जा चुका है, जबकि फरवरी, मार्च और अप्रैल माह की राशि प्रक्रिया में है। वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत दिसंबर 2025 तक भुगतान किया गया है तथा जनवरी से अप्रैल 2026 तक की लंबित राशि शीघ्र जारी की जाएगी।

पेंशन भुगतान संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हितग्राही उप संचालक विनय तिवारी से मोबाइल नंबर 8435411414 पर संपर्क कर सकते हैं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...