धान उपार्जन केन्द्र कोसीर में 94 लाख की गड़बड़ी पर 4 व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़



सारंगढ़ बिलाईगढ़,

कलेक्टर धर्मेश कुमाराहू के आदेश पर जांच समिति ने धान उपार्जन केन्द्र कोसीर का जांच किया। जांच समिति में प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार सारंगढ, विद्यानंद पटेल खाद्य सारंगढ, धनेन्द्र पटेल सुपरवाइजर अपेक्स बैंक सारंगढ, बबली राय वरि.सहा.जिविअ सारंगढ शामिल थे।



धान खरीदी केन्द्र कोसीर में जांच के दौरान 3043.22 क्विंटल धान की कमी, जिसका मूल्य रूपये 94,33,982 (चौरानबे लाख तैतीस हजार नौ सौ ब्यासी रूपये) कमी होना पाया गया है जिसमें कोसीर धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी प्रबंधक सह ऑपरेटर राहूल टंडन पिता विश्राम टंडन फड प्रभारी सह बरदाना प्रभारी दिला राम टंडन पिता सुखराम टंडन, प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष) सुखराम अंनत पिता शंकर अंनत, धान आवक प्रभारी श्याम कुमार जांगडे पिता प्रेम लाल जांगडे के द्वारा शासन की संपत्ति की चोरी का भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(5), 3(5) का कोसीर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है और इस धन राशि को भू-राजस्व की भांति व्यक्तिगत रूप से वसूली किये जाने की अनुशंसा किया गया।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...