चंद पैसे के लिए बैंक खाता एवं एटीएम उपलब्ध कराने वालों पर थाना भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

म्यूल अकाउंट धारको पर की गई कार्यवाही,

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडे द्वारा सायबर सेल सारंगढ़ के माध्यम से जिले के समस्त थाना क्षेत्र में ऑनलाइन के माध्यम से लोगों से ठगी करने वालों पर सतत नजर रखी जा रही है,

इसी क्रम में भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से थाना भटगांव क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक शाखा भटगांव के म्यूल अकाउंट खाता धारकों द्वारा सायबर ठगी से रकम अर्जित कर लाभ प्राप्त करने की शिकायत मिलने पर श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय अविनाश मिश्रा एवं श्रीमान एसडीओपी बिलाईगढ़ महोदय विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में म्यूल अकाउंट खाता धारक संजीत सोनी राजकुमार खांडेकर एवं दिलेश के बैंक खाता का अवलोकन करने पर उक्त खाता धारकों के खाता में अलग-अलग राज्यों से साइबर फ्रॉड का कुल 354400 रुपए प्राप्त करना पाया गया,

तथा उन खातों में ऑनलाइन ठगी के रकम प्राप्त होने के संबंध में देश के जिगर राज्यों में लगभग 240 ऑनलाइन शिकायत पंजीबद होना पाया गया है उक्त खाताधारकों के द्वारा ऑनलाइन ठगी के रकम प्राप्त कर अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए उपयोग में लिया जाना तथा यह जानते हुए कि वह रकम किन्हीं प्रवचना पूर्ण उपायों द्वारा छल से प्राप्त किया गया रकम है,

तथा जिसमें साइबर फ्रॉड के पैसे एक से अधिक बार जमा हुए हैं उपरोक्त सभी खाता धारकों के द्वारा आपराधिक षडयंत्र कर साइबर फ्रॉड कर अवैध धन अर्जित करना पाए जाने से म्यूल अकाउंट खाताधारक संजीत सोनी राजकुमार खांडेकर एवं दिलेश के विरुद्ध धारा 111,3(5),317(2),317(4),317(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी 1.संजीत सोनी पिता माखनलाल सोनी उम्र 34 साल ग्राम धोबानी एवं 2. राजकुमार खांडेकर पिता लच्छ राम उम्र 26 साल ग्राम झूमर पाली भटगांव को दिनांक 24.03.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी भटगांव, प्र.आर. एकराम सिदार,मोहन बजाज, युधिष्ठिर धीरहे,महिला आरक्षक रीना बघेल, आरक्षक खिलावन बघेल,शशिकांत खुटे, नरेन्द्र चंद्रा एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...