अवैध शराब बिक्री पर सारंगढ़ पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के क़ब्ज़े से 25 लीटर महुआ शराब सहित एक मोटरसाइकिल जप्त ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

अवैध शराब बिक्री पर सारंगढ़ पुलिस की कार्यवाही।
आरोपी के क़ब्ज़े से 25 लीटर महुआ शराब सहित एक मोटरसाइकिल जप्त
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

सारंगढ़ बिलाईगढ़



श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते व्यक्ति के विरुद्ध अप0क्रं0- 132/2025 धारा- 34(2)59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

दिनांक- 23.03.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मोटर सायकल टीवीएस स्पोटर्स क्रमांक- सीजी-13एजेड-1422 में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी अंदर महुआ शराब बिक्री करने हेतु बैरागपुर से बुटीपारा सारंगढ़ लेकर जा रहा है,

कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल बुटीपारा सारंगढ़ पानी टंकी के पीछे जाकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति जिसे रोक कर पूछताछ करने पर अपना नाम शत्रुघन पटेल पिता चमरू पटेल उम्र 52 वर्ष सा0 खैराहा थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ का निवासी होना बताया,

जिसके कब्जे से एक टीवीएस स्पोटर्स क्रमांक- CG-13AZ-1422 एवं एक प्लास्टीक बोरी के अंदर झिल्ली में करीबन 25 लीटर महुआ शराब कीमती- 27500 रू0 पाए जाने से आरोपी के कब्जे से उक्त सामग्री जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि नीलाकर सेठ, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा, ओम चंद साहू, की प्रमुख भूमिका रही।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...