सारंगढ़ में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, 1 की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, इधर तहसीलदार के ड्राइवर का मिली लाश ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में दो अलग-अलग मामलों में 2 लोगों की मौत हो गई। पहला मामला सरिया देसी शराब दुकान के सामने का है, जहां सोमवार रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई जिससे मोटरसाइकिल में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। वही दूसरा मामला सरसीवां थाना क्षेत्र के झुमका के गौठान के पास का है जहां 3 दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान डूरुमगढ़ निवासी प्रीतम निषाद के रूप में हुई है। जो पहले तहसीलदार का ड्राइवर रह चुका है।

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत

सारंगढ़ बिलाईगढ़

हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

पहले मामले में मृतक की पहचान रतनपाली निवासी दिवेश निषाद (26) के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने रात में चक्का जाम कर दिया इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। इसके साथ ही तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद चक्का जाम खुलवाया।

दूसरे मामले में मृतक प्रीतम निषाद दो माह पहले तहसीलदार कमलेश सिदार के साथ ड्राइवर का काम कर रहे था। वह पूर्व एसडीएम बिलाईगढ़, सीएमओ भटगांव अन्य तहसीलदार के साथ भी ड्राइवर का काम कर चुका हैं।

गौठान में मिला लापता व्यक्ति का शव

मृतक ने कई लोगों से कर्ज लिया था

दो माह पहले शराब के नशे में एसडीएम ऑफिस के सामने सो जाने की वजह से तहसीलदार कमलेश सिदार ने शराब नहीं पीने की समझाइश दी थी, जिसके बाद वह काम पर नहीं आ रहा था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक ने कई पटवारी, चपरासियों और अन्य लोगों से कर्ज भी लिया हुआ था, जिससे वह परेशान चल रहा था। इसी परेशानी की वजह से आए दिन शराब का सेवन भी कर रहा था। मौत का कारण प्रथम दृष्टिया शराब सेवन ही बताया गया है।



सरसीवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। सरसीवां पुलिस ने बताया कि जांच में किसी भी प्रकार की शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं।

परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वह तीन दिनों से घर नहीं जा रहा था आसपास के गांव में शराब पीकर घूम रहा था।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...