सारंगढ़ बिलाईगढ़: ग्रामीणों के तीव्र विरोध के बीच 500 एकड़ भूमि अधिग्रहण की जनसुनवाई निरस्त..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पांच गांवों में ग्रीन सस्टेनेबल मैन्यूफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा प्रस्तावित लगभग 500 एकड़ भूमि अधिग्रहण को लेकर आयोजित जनसुनवाई आज प्रशासन द्वारा निरस्त कर दी गई।

गौरतलब है कि कपिस्दा, जोगनीडिपा, लालधुरवा, सरसरा और धौराभाठा ग्राम के हजारों ग्रामीण पिछले दो दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग—सभी ने सड़क जाम कर नारेबाजी करते हुए जनसुनवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।

आज 17 नवंबर को भारी पुलिस बल, एसडीएम, तहसीलदार, पर्यावरण विभाग एवं अन्य आला अधिकारियों की मौजूदगी के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसी बीच सारंगढ़ एसडीएम वर्षा बंसल ने लिखित आदेश जारी करते हुए जनसुनवाई को पूर्णतः निरस्त करने की जानकारी दी।

वहीं कपिस्दा क्षेत्र में सुबह से प्रशासन ने जनसुनवाई प्रारंभ करने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन ग्रामीणों के उग्र विरोध और लगातार बढ़ते जनसमूह के दबाव के चलते अंततः जनसुनवाई रद्द कर दी गई।

ग्रामीणों का साफ कहना है कि वे अपनी जमीन पर बाहरी कंपनी को कब्जा नहीं करने देंगे और आंदोलन जारी रहेगा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...