पूर्व CM भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव और 4 आईपीएस अधिकारियों के घरों पर CBI छापेमारी, महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़



में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव सहित 4 आईपीएस अधिकारियों के आवास पर छापेमारी की गई है।

इनमें आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव और एएसपी आरिफ शेख के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही दो सिपाही नकुल और सहदेव के घर भी तलाशी ली गई।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की सुबह रायपुर से निकलीं।

इनमें से एक टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित आवास पर पहुंची, जबकि अन्य टीमें भिलाई तीन के पदुम नगर में स्थित उनके दूसरे घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित बंगले और आईपीएस अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित आवास पर पहुंचीं।

इसके अतिरिक्त, नेहरू नगर में नकुल और सहदेव के घर पर भी छापेमारी की गई।


यह पूरी कार्रवाई महादेव सट्टा ऐप के संचालन और इससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच को लेकर की गई है। सीबीआई की टीमें सभी स्थानों पर पहुंचते ही तत्काल अंदर प्रवेश कर जांच में जुट गईं। इस बीच, विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर समर्थकों की भीड़ इकट्ठा होने लगी है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...