मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह दहेज प्रथा को बंद करने का प्रभावी कदम ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन एकादशी के पावन तिथि में किया गया। सुबह से मंडी परिसर में वर वधु के परिजनों से भीड़भाड़ रहा। इस विवाह में राज्य शासन की ओर से वधु के बैंक खाता में 35 हजार रुपए का अनुदान दो तीन दिन में ऑनलाइन दिया जाएगा।



कार्यक्रम की शुरुआत में वेदी के अग्निकुंड में शादी के फेरे सहित सिंदूर बंदन, जयमाला और मंगलसूत्र का रस्म पूरा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर वर वधु को 35 हजार का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया।

माननीय वित्त मंत्री श्री OP चौधरी

वित्त मंत्री ने सभी नव वर वधु जोड़े को विवाह की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह शासकीय आयोजन सिर्फ अनुदान के लिए नहीं है, बल्कि देश और समाज में दहेज रूपी फैले कुरीति को मिटाना है। आज  218 युवा जोड़े और उनके पालकों ने समाज सुधार की दिशा में एक कदम उठाया है जो भविष्य के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, गुरपाल भल्ला, ज्योति पटेल, जगन्नाथ पाणिग्राही, सुभाष जालान, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा उपस्थित थे।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...