चंदन ट्रेडिंग सरिया एवं महिमा ट्रेडर्स भठली से 120 क्विंटल अवैध धान जप्त

खबर को शेयर करे।।।।
डोंगरीपाली थाना में सुपुर्दगी

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 नवम्बर 2024/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखण्ड में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन एवं एसडीएम प्रखर चंद्राकर के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी बरमकेला अलर्ट मोड पर है। मंडी बोर्ड जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मंडी सचिव चेतन कुमार जायसवाल एवं मंडी उपनिरीक्षक जे.पी.नंदे द्वारा अवैध रुप से भंडारे व्यापारी से दो कोचियों के गोदाम में अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए 162 कट्टा धान 64.80 क्विंटल लगभग चंदन ट्रेडिंग कंपनी सरिया एवं महिमा ट्रेडर्स भठली द्वारा धान 140 कट्टा 56 क्विंटल लगभग धान को जब्त किया है। साथ ही साथ मंगलवार को वाहन क्रमांक सी जी 13 ए एन 6523 में धान 150 कट्टा लगभग 60 क्विंटल मनोज अग्रवाल हट्टापाली द्वारा सोहेला ओडिशा से परिवहन कर लाया जा रहा था जिसे मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर थाना डोंगरीपाली को सुपुर्द किया गया हैं, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया है। वैध दस्तावेज के संग्रहित जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। धान की अवैध व्यापार को अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...