सारंगढ़ डिग्री कॉलेज पहुंचे लोकसभा सदस्य राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े

खबर को शेयर करे।।।।

शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय सारंगढ़ की ओर से की गई मांग

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 नवंबर 2024/रायगढ़ लोकसभा सासंद राधेश्याम राठिया और जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने विशेष आग्रह को स्वीकार कर शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय सारंगढ़ का अवलोकन किया। इस दौरान कॉलेज की ओर से लोकसभा सदस्यों सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही कॉलेज के व्यवस्था और प्रगति रिपोर्ट के संबंध में जानकारी के साथ विभिन्न विषयों एवं अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की मांग की गई। सांसद जांगड़े ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह से कॉलेज ने स्वागत बड़ी जोर-शोर से किया वहीं कॉलेज की मांग भी जोर-शोर से किया है। सांसद राठिया ने कहा कि सारंगढ़ के शासकीय कॉलेज की पहचान एक अच्छे कॉलेज के रूप में होगी। कॉलेज की सभी मांगों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष स्वीकृत करने के लिए आग्रह करूंगा और इस वर्ष के सांसद मद की राशि को कार्यों के लिए अनुमोदन किया जा चुका है। भावी भविष्य में सांसद मद की राशि से कॉलेज के मांग अनुरूप कार्य किया जाएगा। लोकसभा सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं दी। लोकसभा सदस्यों सहित अतिथियों ने एनसीसी और एनएसएस के कैडेटों के साथ भेंटकर उनके सेवा का हौसला आफजाई किया। इस अवसर पर सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि अजय गोपाल, भुवन मिश्रा, ज्योति पटेल, सतीश शर्मा, अरूण गुडडू, देवेन्द्र रात्रे, चन्द्रिका, नंदिनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के प्रोफेसर, विद्यार्थी और पत्रकारगण उपस्थित थे।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...