रायपुर में फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR.. ब्राह्मणों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, अब माँगी माफ़ी..

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई ब्राह्मण समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में की गई है। शिकायत पंडित नीलकंठ त्रिपाठी द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर रायपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया गया है कि इस मामले को लेकर हिंदू समाज ने पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।



FIR On Anurag Kashyap in Raipur: इस विवाद के बीच, अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि गुस्से में दी गई प्रतिक्रिया के चलते वह अपनी मर्यादा भूल गए और पूरी ब्राह्मण जाति को निशाना बना दिया, जो कि उनकी मंशा नहीं थी।

अनुराग कश्यप का बयान
“मैं गुस्से में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को गलत बोल दिया। यह वही समाज है जिसके कई लोग मेरी जिंदगी में अहम भूमिका निभा चुके हैं। आज वे सभी मुझसे आहत हैं, यहां तक कि मेरा परिवार और मेरे करीबी सहयोगी भी। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।”

FIR On Anurag Kashyap in Raipur: उन्होंने आगे लिखा, “अब मैं इस बात पर काम करूंगा कि भविष्य में अपने गुस्से पर काबू रखूं और जब भी कोई मुद्दा उठाना हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूं।” इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...