छत्तीसगढ़ में 25-अप्रैल से 15 मई तक स्कूलों की छुट्टीः रायपुर में 44°C के करीब पहुंचा पारा, बिलासपुर में बुधवार से हीट-वेव के आसार,

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते 25 अप्रैल से 15 मई 2025 तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। भीषण गर्मी और लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और खतरे को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा और आसपास के जिलों में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में भी लू चलने की संभावना है।

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी के चलते 25 अप्रैल से 15 मई 2025 तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश

रायपुर में आज 44 डिग्री के करीब रहा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय रायपुर जिला सबसे गर्म बना हुआ है। आज भी रायपुर में भीषण गर्मी पड़ेगी। दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। सोमवार को रायपुर में 43.7 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।

ये तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं रात का तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा है। हालात ऐसे हैं कि, आउटर इलाकों में भी राहत नहीं है। माना एयरपोर्ट इलाके में भी अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और रात का तापमान तो 28.6 डिग्री तक पहुंचा। रात 9 बजे के बाद भी गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की अधिकतम तापमान की स्थिति।

बिलासपुर में 43 डिग्री से अधिक तापमान

सोमवार को बिलासपुर में दिन का तापमान 43.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, ये सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं रात का तापमान 27 डिग्री रहा जो औसत से 2.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दिन का पारा नार्मल टेंपरेचर से 4.7 डिग्री और रात का पारा नॉर्मल से 3 डिग्री ज्यादा बना हुआ था।

धूप की वजह से हैवी ट्रैफिक वाले चौक-चौराहों पर भी वाहनों की आवाजाही बहुत कम हो गई है।

सरगुजा संभाग में हीट वेव

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के सभी जिलों में आज हीट वेव चलने की संभावना है। सोमवार को अंबिकापुर में दिन का तापमान 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नार्मल टेंपरेचर से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा।

21 अप्रैल को ऐसा रहा अलग-अलग शहरों का तापमान

बस्तर संभाग में तेज हवा के साथ हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के बस्तर, कोंडागांव दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में आज तेज हवा के साथ बिजली गिरने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग के भानपुरी में 20 मिमी और तोकापाल में 10 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सोमवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया।।

दुर्ग में 42 डिग्री के पार तापमान

दुर्ग संभाग के जिले में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है सोमवार को दुर्ग जिले में दिन का पर 42.6 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक रहा वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...