कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 फरवरी 2025/कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन के प्रगति, कार्ययोजना एवं बेहतर कार्यान्वयन के संबंध में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के समक्ष चर्चा किया गया।

तत्पश्चात जल जीवन मिशन के अन्तर्गत समस्त ठेकेदारो से कार्य की प्रगति से संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया। कलेक्टर ने आबंटित कार्य को शीघ्र चालु करने, पाईन लाईन विस्तार कार्य में रोड़ कटिंग एवं टुट-फुट को यथावत सुधार करने हेतु निर्दशित किया, ताकि आमजन को यातायात में असुविधा न हो।

जिला अध्यक्ष और दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने सड़क सुधार नही होने से दशा में भुगतान रोकने हेतु सख्त निर्देश किये गये। ठेकेदार को शीघ्र अप्रारंभ कार्य को चालु करने एवं कार्यो में प्रगति के संबंध में गहरी नाराजगी व्यत्त किया गया है।

बैठक के दौरान आर. के. कश्यप , कार्यपालन अधिकारी लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, बी.एल. खरे सहायक अभियंता, मनोज दाकोड़े सहायक अभियंता एवं समिति के समस्तअधिकारी और ठेकेदारगण उपस्थित थे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...