वनांचल ग्रामीणों के लिए सालर के समाधान शिविर में पहुंचा प्रशासन की सुविधा ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम पंचायत सालर में सुशासन तिहार का समाधान शिविर आयोजित किया गया। महिला बाल विकास विभाग के द्वारा अतिथियों के माध्यम से दो गोद भराई दो अन्न प्रासन दो बालिका जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

अतिथियों के द्वारा 5 जॉब कार्ड, 6 राशन कार्ड 2 बीपी सुगर किट, 2 चश्मा वितरण, वय वंदना आयुष्मान कार्ड, 2 पोषण आहार किट, उद्यान विभाग से 18 पौधा, 10 पीएम आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र, 3 पेंशन, 2 किसान किताब वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से 283 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष विभाग से 124 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 406 हितग्राहियों का आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 295 निराकृत किया गया।

शेष 111 आवेदन के निराकरण के लिए विभागवार भेज दिया गया है। अतिथियों में जिला पंचायत के संजय भूषण पाण्डे अध्यक्ष, अजय नायक उपाध्यक्ष, हरिहर जायसवाल सभापति, विनोद भारद्वाज सदस्य के अलावा ज्योति पटेल, अंजू ऋषिकेश पटेल, अश्विनी बरिहा, सुशीला साहू जनपद सदस्य, जनपद पंचायत सांरगढ़, कार्ति सारवी सरंपच सालर, सेतकुमारी सरपंच घटौरा, फुलबाई सिदार, अजेश अग्रवाल, सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, तहसीलदार सारंगढ़ मनीष सूर्यवंशी, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ राधेश्याम नायक एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जल संरक्षण का शपथ दिलाया गया।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...