लोगों की मांग शिकायत का निदान करने समाधान शिविर में पहुंच रही जिला प्रशासन ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

कोसीर में समाधान शिविर संपन्न

जिले के सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर में आयोजित समाधान शिविर के स्टालों का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के द्वारा किया गया। कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों को विभागीय आवेदन, कार्य, हितग्राहियों को सामग्री वितरण के साथ साथ अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति का भी जानकारी लिए। अतिथियों सहित कलेक्टर ने सभी हितग्राहियों को पेंशन, किसान किताब, निक्षय मित्र किट , किसानों को कीटनाशक किट आदि का वितरण किया। इस अवसर पर वैजयंती लहरे, अरुण गुड्डू, देवेंद्र रात्रे सहित अन्य जननेता, जिले के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

अतिथियों के स्वागत के बाद कोसीर निवासी पूर्व विधायक कामदा जोल्हे ने सभा को संबोधित कर ट्रांसफॉर्मर और बारहवीं के लिए पूरक परीक्षा केंद्र बनाने की मांग रखी। इसी प्रकार शिविर को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि यह बड़ा गांव है और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक ही समस्या है और वह है नल जल का। कार्य पूर्ण करने पर उसे पूर्णता प्रमाण पत्र सरपंच दें। इस क्षेत्र में कुपोषित बच्चे और टीबी के मरीज भी नहीं है।

उन्होंने समाधान शिविर और सुशासन तिहार के आयोजन में नागरिकों के समस्या के निदान को देखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद जिन्होंने सुशासन तिहार के माध्यम से जिला के और ब्लॉक के अधिकारियों को गांव-गांव तक भेजने में मदद किया है। अब लोगों को जिला जाने की जरूरत नहीं बल्कि जिले के अधिकारी कर्मचारी सब गांव-गांव पहुंच रहे हैं।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने इस अवसर कहा कि सुशासन तिहार और समाधान शिविर में सबसे ज्यादा आवेदन पीएम आवास के आए हैं। पहले सर्वे सूची होने पर ही पीएम आवास मिलता था।

इस वर्ष सर्वे सूची में एंट्री का अभियान चलाया गया है जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिलेगा। आज भूजल स्तर पहले वर्षों की तुलना में गिरा है। इसलिए जलस्तर बढ़ाने के लिए हमें कार्य करना होगा। इस कार्य के लिए आप और हम शपथ लेते हैं, फिर शपथ के अनुसार कार्य भी करना हमारी जिम्मेदारी है।

इस प्रकार कलेक्टर ने समाधान शिविर में उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण का शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आवेदकों को विभाग आवेदन के संबंध में सूचना दें और इसकी जानकारी पर्याप्त मात्रा में दे कि वह पात्र हैं या अपात्र है। साथ ही आवेदन में लिखे कार्य में बजट की जरूरत है तो उस कार्य के लिए बजट प्रस्ताव मूल विभाग या संबंधित संचालनालय को भेजने की कार्रवाई करें।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...