छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक- स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद 5 लोगों की हुई मौत,

खबर को शेयर करे।।।।

Chhattisgarh News: भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर शराब के नशे में स्कॉर्पियो चालक ने सामने से आ रहीं दो बाइकों को टक्कर मार दी. इसमें तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई.

आप तक छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में शुक्रवार (27 दिसंबर) को बड़ा हादसा हो गया. भानुप्रतापपुर- अंतागढ़ मार्ग पर स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये सभी पांचों कॉले स्टूडेंट थे.

जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर शराब के नशे में स्कॉर्पियो चालक ने सामने से आ रहीं दो बाइकों को टक्कर मार दी. इसमें तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाचों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और तुरंत स्कॉर्पियो वाहन चालक को हिरासत में ले लिया. मृतकों में दो युवती और तीन युवक शामिल है, जिसमें चार मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि एक की शिनाख्ती करने में पुलिस जुटी हुई है.

खंडी नदी के पास हुआ हादसा

भानुप्रतापपुर एसडीओपी पी.एस पैंकरा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को शाम करीब 4:30 बजे भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के खंडी नदी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने दो बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही 2 बाइक में सवार कुल पांच लोगों की मौत हो गई, वही स्कॉर्पियो वाहन सड़क के नीचे पलट गई, प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत स्कॉर्पियो वाहन चालक को पकड़ा और इसके बाद इसकी सूचना भानुप्रतापपुर थाना को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तुरंत स्कॉर्पियो वाहन चालक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई. आरोपी चालक से पूछताछ में जानकारी मिली है कि वह बीजापुर जिले का रहने वाला है और वह भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ जा रहा था, वहीं बाइक सवार मृतकों में तीन संबलपुर के निवासी थे और अन्य 2 मृतक राजनांदगांव के मानपुर के निवासी थे, घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है, इधर मर्ग कायम कर शवो को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मृतकों की हुई पहचान

एसडीओपी पी.एस पैकरा ने बताया कि मृतकों की पहचान संबलपुर निवासी कामती कावड़े चौगेल, प्रियंका निषाद संबलपुर, मृतक चौकेश्वर प्रजापति संबलपुर, सेवन कुमार चंपाटोला मानपुर, वही एक अन्य की पहचान भी मानपुर  निवासी के रूप में की गयी है.।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...