साईबर धोखाधड़ी के विरुद्ध सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही म्यूल एकाउंट धारक सहित 03 आरोपियों पर कार्यवाही ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेये, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा साइबर अपराध म्यूल एकाउंट धारक पर कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ द्वारा म्यूल एकाउंट धारक पर कार्यवाही किया गया ।

(1) अप0क्रं0- 247/2025 धारा- 317(2)317(4)317(5)111,3(5) बीएनएस- प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यालय से पत्र प्राप्त होने पर उक्त पत्र म्युल अकाउंट से संबंधित होना पाये जाने से एक्नालेजमेंट क्रमांक 30203240005635 खाता क्रमांक 1016169667036 के खाता संबंधित जानकारी साईबर सेल/संबंधित बैक से प्राप्त होने पर उक्त खाता क्रमांक 1016169667036 अमित कुमार पिता मनीकृष्णा 29 वर्ष साकिन नया बस्ती कोसीर थाना कोसीर जिला सांरगढ बिलाईगढ़ अमित डिजीटल स्टुडियो मेन रोड कोसीर सारंगढ का होना पाये जाने से उक्त खाते के संबंध में समनवय पोर्टल के माध्यम से 36 अलग अलग खातो से अलग अलग राज्यो में उक्त खाता धारक के विरूद्ध आंनलाईन फ्राईनेंसियल फ्राड कि शिकायते दर्ज है।

साइबर धोखाधडी से प्राप्त धन राशि का उपयोग बैंक खाता धारक/संवर्धक के द्वारा किया गया है। उपरोक्त बैंक खाता मे ओपनिंग दिनांक से अब तक कुल रकम 1,12,52,510.20 (एक करोड बारह लाख बावन हजार पांच सौ दस रूपये बीस पैसे) राशि जमा होना पाया गया है उक्त खाता के विरूद्ध अलग-अलग राज्य डायल 1930 के माध्यम से समन्वय पोर्टल में कुल 36 शिकायत दर्ज है जो साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धन राशि को प्राप्ती हेतु खुलवाने व सहायता पहुँचाने वाले धारक संवर्धक द्वारा साधारणतः उक्त कार्य में अग्रसर अवैध धन जो साइबर धोखाधड़ी से धन राशि को यह जानते हुए की वह संपत्ति बेईमानी व किन्ही प्रवचनापूर्ण उपायों द्वारा प्राप्त की गई है पैसे संपत्ति को अभ्यास माप्त करते हुए और छिपाने में या व्ययनित करने में यह विश्वास करने का करण रखते हुए संपत्ति का सवर्धन करना पाया जाने से आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना दौरान आरोपीगण:- (1) अमित कुमार पिता मुनीकृष्ण उम्र 29 वर्ष सा0 कोसीर नया बस्ती थाना कोसीर जिला सा0बि0 (2) अशोक कुमार खाण्डे पिता श्याम कुमार खाण्डे उम्र 36 वर्ष सा0 नवागांव थाना मालखरौदा जिला सक्ति (3) कोमल प्रसाद पटेल पिता हेमलाल पटेल उम्र 26 वर्ष सा0 ग्राम टेमर थाना सक्ति जिला सक्ति छ0ग0 के विरूद्व अपराध सिद्व सबूत पाये जाने पर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि अरविंद सिंह, प्र0आर0-16 सोनसाय यादव, आरक्षक ओमचंद साहु, अमित खुटे, भुनेश्वर चंद्रा, योगेश कुर्रे, सुरेंद्र पटेल एवं समस्त स्टाफ द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...