सारंगढ़ बस स्टैंड में बम…?देखते ही देखते फैल गयी अफवाह….क्या है सच देखिये रिपोर्ट

खबर को शेयर करे।।।।

▪️ पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन।

▪️ सारंगढ़ जिला पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को है तैयार ।

वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस – प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ बस स्टैंड में आज दिनांक 24.05.25 को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को बस स्टैंड परिसर स्थित रैन बसेरा में संदिग्ध लावारिस बैग मिलने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण, बम डिस्पोजल टीम , ट्रैकर डॉग सहित मौके पर पहुंची।इसी क्रम में अन्य विभागों जैसे अग्नि शमन, एम्बुलेंस,पानी टैंकर एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी मौके पर उपस्थित हुए।


संदिग्ध बैग को कार्डन करते हुए परिसर में उपस्थित नागरिकों और यात्री बसों को सुरक्षित परिसर से बाहर निकाला गया ।इस दौरान पुलिस अधिकारी जानता को बार बार संयमित रहने की हिदायत दे रहे थे ।पूरे परिसर की चेकिंग की गई,बम डिस्पोजल टीम के द्वारा बम डिस्पोजल ब्लैंकेट से कवर हुए बम डिस्पोज कर सुरक्षित स्थान भेजा गया।पुलिस प्रशासन के द्वारा नागरिकों को आश्वासन दिया गया कि हर परिस्थिति में पुलिस और प्रशासन उनके साथ है और उनकी सुरक्षा को लेकर कर्तव्यबद्ध है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...