वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के जन्मदिवस पर सारंगढ़ अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़  बिलाईगढ़

माननीय वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया गया जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्र्द सारंगढ में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्री संजय भूषण पांडेय अध्यक्ष ज़िला पंचायत सारंगढ के नेतृत्व में किया गया। इस पुनीत कार्य में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल अधिवक्ता दीपक तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, मनोज जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, भुवन मिश्रा, बरत साहू डॉ हरिहर जायसवाल मारुति साहू देव कहार, जय वानी, बहुत सारे भाजपा नेता के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना था। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित करते समय जनप्रतिनिधियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं पार्टी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने इस मानवीय पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने माननीय वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...