सेजेस स्कूल बरमकेला में मनाया गया संविधान दिवस

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 नवंबर 2024/ संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के तेलचित्र पर अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम (सेजेस) स्कूल बरमकेला में सत्ताधारी दल के वरिष्ठ सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही, मनोहर पटेल, हेमसागर नायक, रामकुमार नायक, बाबूलाल पटेल, कमल चौहान, नरेश कुमार चौहान प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत के संविधान के बारे में अनेक जानकारी दी गई कि 26 नवंबर 1949 को हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया था। इस वर्ष भारत के संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। जगन्नाथ पाणिग्राही द्वारा संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया और संविधान के अनुसार आचरण करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में संविधान के प्रति बच्चों में जागरूकता पैदा करने, भारतीय संविधान के महत्व व मौलिक अधिकार और कर्तव्यों की भी जानकारी दी गई।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...