कुंभ जा रहे भाटापारा कांग्रेस MLA की कार का एक्सीडेंट, विधायक और उनका परिवार घायल ।

खबर को शेयर करे।।।।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव और उनके परिवार के सदस्य यूपी के सोनभद्र जिले में एक दुर्घटना का शिकार हो गए. वे कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे तभी उनकी कार ट्रक से टकरा गई.

आप तक छत्तीसगढ़

Balodabazar Congress MLA Accident: महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे भाटापारा के कांग्रेस विधायक इंद्र कुमार साव और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गया. वे कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में विधायक इंद्र साव और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. हादसा यूपी के सोनभद्र जिले के बहमनी थाना क्षेत्र में हुआ.

सोनभद्र में ट्रक से टकराकर हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना रविवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है. विधायक और उनका परिवार कुंभ स्नान के लिए जा रहा था तभी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई. इस हादसे में विधायक इंद्र साव और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे विधायक
जानकारी के मुताबिक विधायक इंद्र साव अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक इंद्र साव को हाथ में चोट लगी है. उनके पीएसओ को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी पत्नी और ससुराल वाले भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद विधायक इंद्र साव ने बताया कि उनके हाथ में चोट लगी है. उनके पीएसओ को गंभीर चोटें आई हैं. उनकी पत्नी और ससुराल वाले भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...