नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मची सनसनी ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़
कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाहिदा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव नदी किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत कोसीर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष के बीच की होगी। शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। व्यक्ति के शरीर पर गले में बाज़ारू माला और कमर में हरे रंग की चड्डी पहनी हुई थी।

फिलहाल कोसीर पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान के लिए आमजन से मदद की अपील की है। यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है कि यह हत्या है या हादसा, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

कोसीर पुलिस का संपर्क: यदि आप मृतक के बारे में कोई जानकारी रखते हैं तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

खबर पर नज़र बनी हुई है, जैसे ही आगे कोई अपडेट होगा, हम आप तक सबसे पहले पहुंचाएंगे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...