जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय ने किया अपैक्स बैंक बरमकेला का निरीक्षण, किसानों के लिए नई सुविधाओं की सराहना…

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय ने आज अपैक्स बैंक बरमकेला का दौरा कर प्रबंधन व्यवस्था और किसानों के लिए की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधन द्वारा किसानों और खाताधारकों के लिए अच्छा शेड बनाया गया है, जिससे धूप और बारिश के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो1

संजय पांडेय ने परिसर की पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाइक को सड़क की बजाय बगल में खड़ा करने की व्यवस्था की गई है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि नगरपालिका यदि नाली पर पुल का निर्माण कर दे तो वाहन सड़क पर खड़े नहीं होंगे और यातायात और अधिक सुगम हो जाएगा।

इस संबंध में संजय पांडेय ने कलेक्टर से भी चर्चा की और जल्द ही समाधान की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर और बेहतर इंतज़ाम किए जाएंगे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...