सारंगढ़ बस स्टैंड में अतिक्रमण पर चला शासन का चला बुलडोजर ,जिले के बस स्टैंड होगा विकशित ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

जिला बनने के बाद शहरी क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया है , एक तरफ अतिक्रमणकारियों के चलते शहर की सड़के छोटी हो गई है , तो दूसरे तरफ वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया है , जिसके चलते नगर के मुख्य मार्ग में हमेशा जाम बना रहता है ।

सारंगढ़ बिलाईगढ़

उक्त बात को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर एसडीएम प्रखर चंद्राकर , तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी ,नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश पांडे , कोतवाली थाना अपनी टीम के साथ पूर्व दैनिक सब्जी मंडी पहुंचे ।

जहां उनके द्वारा विशालकाय वृक्ष को काट कर सड़क को चौड़ा करवाया गया , वही सब्जी मंडी के भीतर जो अतिक्रमण हो रखा था उसे अतिक्रमण मुक्त करवाया गया । वही बस स्टैंड के करीब रायपुर राज मार्ग में जितनी भी होटलें थी उन सबको नाली छोड़कर अपना व्यापार करने के लिए एसडीएम ने हिदायत दिया है ।

वर्तमान बस स्टैंड में अतिक्रमण कर ठेला टप्पर से व्यवसाय करने वाले लोगों को भी ठेला तप्पर उठाने का आदेश जारी कर दिए हैं ।देखना अब यह है कि – सरकार तो बदल गई है क्या नया बस स्टैंड जहां सिर्फ उड़ीसा और रायपुर के लिए यात्रियों को बस मिलेगी यह कब मूर्त रूप ले रही है ।

विज्ञापन
Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...