सारंगढ़ नगर पालिका में अटके काम — प्रभारी CMO का डिजिटल साइन न बनने से नागरिक परेशान..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ नगर पालिका में इन दिनों प्रशासनिक सुस्ती का सीधा खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। वजह है—प्रभारी CMO का डिजिटल हस्ताक्षर (Digital Signature) अब तक जारी न होना।दरअसल, हाल ही में नगर पालिका के तत्कालीन CMO राजेश पाण्डेय का रिटायरमेंट होने के बाद, बिलाईगढ़ नगर पालिका के CMO सुनील चौधरी को सारंगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। प्रभार संभाले हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि अब तक उनका डिजिटल साइन तैयार नहीं हो पाया है।इस देरी का सीधा असर नगर पालिका के कई जरूरी कार्यों पर पड़ रहा है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, निर्माण अनुमति, बिल भुगतान, टेंडर अनुमोदन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं डिजिटल हस्ताक्षर के अभाव में अटकी पड़ी हैं। परिणामस्वरूप नागरिकों को कई-कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, फिर भी उनके काम पूरे नहीं हो पा रहे।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है। उनका कहना है कि जब एक अधिकारी को प्रभार सौंपा जाता है, तो जरूरी औपचारिकताओं को तुरंत पूरा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जानकारों के अनुसार, डिजिटल साइन बनाने की प्रक्रिया में तकनीकी और औपचारिक अनुमोदन लगते हैं, लेकिन यदि संबंधित विभाग तत्परता दिखाए, तो यह काम कुछ ही दिनों में पूरा हो सकता है।लोगों की मांग है कि इस मुद्दे का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि रुके हुए कार्यों को जल्द शुरू किया जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...