सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली 186 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात..!रेल लाइन भी मिलेगा-मुख्यमंत्री…!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 186 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 96 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्होंने सांसद रहते हुए सारंगढ़ के लिए लंबे समय तक कार्य किया और अब मुख्यमंत्री के रूप में पूरे प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को धरातल पर उतारने का कार्य तेज़ी से जारी है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है, साथ ही 13 लाख किसानों को ₹3716 करोड़ का बकाया बोनस दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 18 लाख पीएम आवास निर्माण स्वीकृत किए गए हैं, जिससे गांवों में निर्माण कार्य इतनी गति से हो रहे हैं कि राजमिस्त्री और सेंटरिंग प्लेट की कमी हो गई है। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और कई महिलाएं इससे अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता खरीदी दर बढ़ाने, 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को ₹10,000 की सहायता राशि, राम लला दर्शन योजना के तहत 22 हजार श्रद्धालुओं के अयोध्या दर्शन, और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व परित्यक्ता/विधवा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की जानकारी भी दी।

उन्होंने नई उद्योग नीति के तहत 6.50 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आने और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने का उल्लेख किया। पिछले डेढ़ वर्षों में 10 हजार पदों पर भर्ती तथा जल्द ही 5 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में राजस्व व जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक श्री किरण सिंह देव सहित जनप्रतिनिधियों ने जिले में हो रहे विकास कार्यों को जनसुविधा विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण..!

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...