सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार….

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को चाकू मारने वाला आरोपी दुर्ग में पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया है।

चलती ट्रेन से RPF ने किया गिरफ्तार, जनरल बोगी…

शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है। उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। दुर्ग RPF पोस्ट ने सैफ के हमलावर को गिरफ्तार किया है।

संदिग्ध से दुर्ग आरपीएफ ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए सख्स का नाम आकाश कन्नोजया (31) बताया जा रहा है। सैफ अली खान पर बुधवार की देर रात हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की। डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन्स की जानकारी इकट्ठा की।

इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की।

आरपीएफ पुलिस ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। इसकी पहचान मुंबई से भेजे गए, फोटो के आधार पर की गई। रात 8 बजे मुंबई से टीम दुर्ग पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस को संदेही के जो मोबाइल नंबर मिले हैं, वो डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के किसी राजेंद्र कोड़ेपे के नाम पर दर्ज है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...