फर्जीवाड़े की शिकायत: वन विभाग में करोड़ों की राशि के गबन का आरोप…!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। वन विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बड़े स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी और गबन का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता जितेन्द्र नाथ सिंह ठाकुर ने वन मंडल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र अजय द्वारा मजदूरी भुगतान में भारी वित्तीय अनियमितता की गई है।

शिकायत पत्र के अनुसार, फरवरी 2024 माह के लिए श्रमिकों को देय भुगतान ₹10,86,1746 था, जिसमें से केवल 68% राशि ही भुगतान की गई। शेष 32% राशि, लगभग ₹3,47,6718 (करीब 35 लाख रुपए), कथित रूप से गबन कर ली गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन अधिकारी द्वारा श्रमिकों के नाम पर फर्जी हाजिरी बनाई गई और भुगतान की राशि का बड़ा हिस्सा हड़प लिया गया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ न्यायालयीन कार्रवाई की मांग की गई है।

📌 उल्लेखनीय है कि यह शिकायत 10 फरवरी 2025 को वन मंडल सारंगढ़-बिलाईगढ़ कार्यालय में दर्ज की गई है। अब देखना होगा कि विभागीय जांच में इस गंभीर आरोप की सच्चाई कब तक सामने आती है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...