
सारंगढ़। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने शुक्रवार को सारंगढ़ तहसील कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना व हड़ताल का आयोजन किया। आंदोलन में कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

धरना स्थल से भरी बरसात में भीगते हुए कर्मचारियों ने भारत माता चौक होते हुए नगर भ्रमण कर विरोध रैली निकाली। इस दौरान नाराज कर्मचारियों ने साय सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

फेडरेशन ने कहा कि प्रदेश में “मोदी की गारंटी फेल” है और लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। महंगाई, वेतन विसंगति, महंगाई भत्ता, पदोन्नति, पेंशन, नई भर्ती सहित अन्य मुद्दों को लेकर उन्होंने साय सरकार पर निशाना साधा।

👉 मुख्य मांगें
• महंगाई भत्ता एवं वेतन विसंगति का निराकरण
• लंबित पदोन्नति आदेश जारी करना
• पुरानी पेंशन योजना बहाल करना
• नई भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करना
फेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

