एक साथ 23 शिक्षकों पर डीईओ की गाज! शाला निरीक्षण में लापरवाही उजागर, थमाया गया नोटिस..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने औचक निरीक्षण के दौरान एक साथ 23 शिक्षकों की लापरवाही पकड़ते हुए बड़ा कदम उठाया है।

आमतौर पर दो-चार शिक्षकों पर कार्रवाई की खबर आती है, लेकिन इस बार मामला चौंकाने वाला है क्योंकि एक ही स्कूल (शासकीय कन्या उ.मा.वि. भटगांव) के 21 शिक्षकों पर नोटिस जारी किया गया है। वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल जमगहन के 2 शिक्षक भी बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए।

डीईओ ने सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है और साफ संकेत दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी निरंतर औचक निरीक्षण जारी रहेगा और दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही होगी।

गौरतलब है कि जिले में शिक्षा स्तर लगातार गिरावट पर है। कलेक्टर ने स्वयं इस स्थिति पर चिंता जताते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। उसी के तहत यह बड़ी कार्यवाही सामने आई है।

फिलहाल इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। डीईओ का यह कदम अन्य शिक्षकों के लिए भी चेतावनी का संदेश है कि अगर सुधार नहीं हुआ तो इसी तरह गाज गिरती रहेगी।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...