कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने पंचधार में सीसी रोड निर्माण की जांच के लिए बनाई टीम

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 सितंबर 2025।

सरिया तहसील के ग्राम पंचधार में मुख्य सड़क से ग्राम पहुंच मार्ग तक बने करीब 1 किलोमीटर लंबे सीसी रोड के गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायत पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है।

इस जांच टीम में एसडीएम वर्षा बंसल को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। साथ ही निर्माण एजेंसी के संबंधित अधिकारी भी टीम का हिस्सा होंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि एसडीएम तत्काल ग्राम पंचधार जाकर मौके पर जांच करें और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने साफ कहा है कि निर्माण कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...