जिला प्रशासन देगा युवाओं को सुनहरा मौका — 12 अक्टूबर को होगा नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 अक्टूबर 2025।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से एक बड़ा अवसर दिया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में दीपावली के आसपास नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ की जाएगी। इस कोचिंग में प्रवेश हेतु 12 अक्टूबर (रविवार) को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के माध्यम से 100 चयनित युवाओं को कोचिंग में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने हेतु स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारंगढ़ स्थित कोचिंग स्थल में संपर्क कर सकते हैं।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण व साधनहीन प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान करना है, ताकि वे प्रशासनिक सेवाओं में सफलता हासिल कर सकें।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...