4.860 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार – बरमकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई…!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 अक्टूबर 2025।
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरमकेला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 4.860 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब ₹1.36 लाख बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदन सारथी पिता कुबेर सारथी (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम लोधिया थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नीले रंग की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल में अवैध गांजा लेकर ग्राम चनामुड़ा, मणिकंचन केंद्र के सामने मेन रोड से गुजरने वाला है। सूचना पर थाना बरमकेला की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.860 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना बरमकेला के प्रभारी उप निरीक्षक अजीब कुमार बेक के नेतृत्व में स.उ.नि. ओमप्रकाश राजपूत, प्र.आर. चित्रसेन देवांगन, भुवनेश्वर पांडा, आरक्षक दिनेश चौहान, मिनकेतन पटेल एवं साइबर सेल प्रभारी सारंगढ़ की टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय, एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही संपन्न हुई।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...