
Sarangarh-bilaigarh,8 अक्टूबर 2025|
कलेक्टर एवं प्रशासक नगरपालिका परिषद सारंगढ़ डॉ. संजय कन्नौजे ने आज क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान शहर के विकास कार्यों का जायजा लिया। मुआयना के दौरान उन्होंने सीएमओ और सब इंजीनियर को निर्देशित किया कि पुराना नाका रायगढ़ रोड के पास नहर से लेकर जनपद पंचायत सारंगढ़ के पीछे तक की कच्ची सड़क को नवीन कार्य प्रस्ताव में शामिल किया जाए।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि प्रस्ताव स्वीकृत होने पर इस मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में आकस्मिक स्थिति या वीआईपी मूवमेंट के दौरान इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और नगर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी।
👉 मुख्य बिंदु:
• पुराना नाका रायगढ़ रोड से जनपद पंचायत तक नहर किनारे सीसी रोड का प्रस्ताव।
• कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
• आम जनता और सुरक्षा दृष्टि से उपयोगी होगा यह वैकल्पिक मार्ग।

